वोटिंग के बाद केजरीवाल को सता रही ईवीएम से छेड़छाड़ की चिंता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत साफ दिखाई दे रही है। लेकिन फिर भी आम आदमी पार्टी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत साफ दिखाई दे रही है। लेकिन फिर भी आम आदमी पार्टी को चिंता सता रही है। ये चिंता जीत-हार को लेकर नहीं बल्कि मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा को लेकर है, जिसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल शाम को आप पार्टी नेताओं के साथ अपने आवास पर एक बैठक की। बतादें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर कल शाम 6 बजे तक लगभग 56 फीसद मतदान हुआ। जिसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

ईवीएम से छेड़छाड़ होने की आशंका

बैठक खत्म होन के बाद संजय सिंह ने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद सील लगने के बाद ईवीएम को कंट्रोल रूम ले जाया जाना चाहिए लेकिन कुछ ईवीएम अभी भी अधिकारियों के पास हैं, जिसको लेकर आम आदमी पार्टी चिंतित है, वहीं AAP नेता संजय सिंह ने ईवीएम से छेड़छाड़ होने की आशंका जताई है।

बीजेपी ने बुलाई सांसदों की बैठक 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स के नतीजों के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली के सभी बीजेपी सांसदों की बैठक बुलाई, जिसमें एग्जिट पोल्स के नतीजों को लेकर मंथन किया गया,इस दौरान  बीजेपी सांसद डॉ. हर्षवर्धन, गौतम गंभीर, मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, हंसराज हंस, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा बीजेपी मुख्यालय में मौजूद रहे ।

लिविंग इंडिया ने किसको कितनी सीट दी

लिविंग इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 55 से 63, बीजेपी को 3 से 7, और कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

दिल्ली में कितना रहा वोटिंग प्रतिशत

जानिए शाम 5 बजे तक दिल्ली के किस जिले में वोटिंग प्रतिशत कितना रहा  नॉर्थ वेस्ट- 56.30%नॉर्थ ईस्ट- 55.75%साउथ- 55.00%सेंट्रल- 51.76%साउथ वेस्ट- 53.20%ईस्ट- 56.46%वेस्ट- 53.62%नॉर्थ- 56.69%नई दिल्ली- 51.29%शाहदरा- 58.41%साउथ ईस्ट- 54.11%

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *