STF की टीम से नहीं बच पाएंगे नशा तस्कर, पढ़ लें ये खबर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशाखोरी और नशा तस्करों के लिए हरियाणा में बनाई गई STF इन दिनों एक के बाद एक कर नशे के कारोबारियों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशाखोरी और नशा तस्करों के लिए हरियाणा में बनाई गई STF इन दिनों
एक के बाद एक कर नशे के कारोबारियों को धर दबोचने में जुटी है। आए दिन नशा तस्कर STF के हत्थे चढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में अंबाला में भी STF के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां STF ने अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे से करीब 29 किलो 700 ग्राम गांजा सहित दो नशा तस्करों को काबू किया है। ये व्यक्ति पानीपत के समालखा से नशे की खेप लेकर पंजाब जा रहा था और उसने यह नशा छुपाने के लिए भगवान की तस्वीरों का सहारा लिया था।

मुश्किल वक्त में हर किसी को भगवान याद आता है। ऐसे ही हरियाणा में इन दिनों पुलिस की सख्ती देखकर नशा तस्करों को भी भगवान की याद आ गई है। नशा तस्कर अब भगवान का सहारा लेकर नशे का गोरख धंधा कर रहे हैं। ऐसा
हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे पर STF ने दो नशा तस्करों को 29 किलो 700 ग्राम नशे की खेप के साथ काबू किया है। ये व्यक्ति इस नशे की खेप को भगवान की तस्वीरों के बीच छुपाकर पानीपत के
समालखा से पंजाब लेकर जा रहे थे। जैसे ही ये व्यक्ति इस नशे की खेप के साथ अंबाला के नजदीक पहुंचे तो STF की टीम ने इन्हें धर दबोचा।

Crime

नशे की खेप लेकर पंजाब जा रहे नशा तस्कर ने बताया कि वो गांजे की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर ज्यादातर ऑटो चालकों को बेचता था। STF के हत्थे चढ़े नशा तस्कर ने बताया कि पानीपत के समालखा से भगवान की तस्वीरों में
छुपाकर नशे की खेप लेकर ये पंजाब जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *