लिविंग इंडिया के एग्जिट पोल में फिर से दिल्ली में केजरीवाल सरकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर कल शाम 6 बजे तक लगभग 56 फीसद मतदान हुआ। जिसके नतीजे 11 फरवरी को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर कल शाम 6 बजे तक लगभग 56 फीसद मतदान हुआ। जिसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

लिविंग इंडिया ने किसको कितनी सीट दी

लिविंग इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 58 से 63, बीजेपी को 3 से 8, और कांग्रेस को 0 से 1 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

दिल्ली में कितना रहा वोटिंग प्रतिशत

जानिए शाम 5 बजे तक दिल्ली के किस जिले में वोटिंग प्रतिशत कितना रहा  नॉर्थ वेस्ट- 56.30%नॉर्थ ईस्ट- 55.75%साउथ- 55.00%सेंट्रल- 51.76%साउथ वेस्ट- 53.20%ईस्ट- 56.46%वेस्ट- 53.62%नॉर्थ- 56.69%नई दिल्ली- 51.29%शाहदरा- 58.41%साउथ ईस्ट- 54.11%

दिल्ली में फिर चलेगी झाड़ू 

वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के खत्म होने के बाद लिविंग इंडिया न्यूज के  एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है, लिविंग इंडिया न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में झाड़ू के आलावा कुछ नहीं चला। दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस जीत से बहुत दूर दिख रही है। दिल्ली की जनता ने एकबार फिर केजरीवाल पर विश्वास दिखाया है।

कल क्या क्या हुआ चुनाव के दौरान

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वोटिंग के बीच दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी इस दौरान अखिलेश ने लिखा कि, दिल्ली के अभूतपूर्व कल्याण और विकास की निरंतरता की शुभकामनाए, काम बोलता है।

आप ने रखी वॉर रूम से नज़र

AAP के संजय सिंह ने वॉर रूम से 70 विधानसभा के सभी बूथ की वोटिंग पर निगरानी रखी, इस दौरान  सांसद संजय सिंह ने कहा कि वे एक-एक विधानसभा पर नजर बनाए हुए हैं, हर विधानसभा का डेटा यहां जुटाया जा रहा है।

देशभक्त पार्टी को वोट दो-परवेश वर्मा 

दिल्ली सांसद और बीजेपी नेता परवेश वर्मा ने कहा है कि अगर शाहीन बाग के लोग चिल्ला चिल्ला कर बोल सकते हैं कि आप को वोट डालो तो दिल्ली वालों आप भी घरों से निकलो और देशभक्त पार्टी को वोट डालो,

पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोलीं सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि, कांग्रेस, पार्टी ने कैसा प्रदर्शन किया है इस बात का फैसला दिल्ली की जनता करेगी। सोनिया ने कहा कि पार्टी के प्रदर्शन के बारे में अभी से कुछ कहा नहीं जा सकता है।
giriraj singh

गिरिराज सिंह पर EC ने मांगी रिपोर्ट

दिल्ली में हुए मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पैसे बांटने के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने शिकंजा कसा। चुनाव आयोग ने इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है, बतादें कि, आप सांसद संजय सिंह ने गिरिराज सिंह पर रिठाला में कुछ लोगों के बीच पैसा बांटने का आरोप लगाया था।

अलका लांबा ने थप्पड़ मारा

दिल्ली के चांदनी विधानसभा चौक से कांग्रेस कैंडिडेट अलका लांबा ने एक AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मार है, अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता आरोप लगाया है कि, कि उस शख्स ने उनके बेटे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

मतदान के बीच सियासत

मतदान के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि,”जब से मैंने एक TV चैनल पे हनुमान चालीसा पढ़ा है, बीजेपी वाले लगातार मेरा मजाक उड़ा रहे हैं, मेरे हनुमान मंदिर जाने पर बीजेपी नेता बोल रहे हैं कि, मंदिर अशुद्ध हो गया, ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *