सड़क के किनारे जमीन में दबी मिली लाश, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर एक अज्ञात युवती का सडक़ किनारे जमीन में शव दबा हुआ पुलिस को मिला है। युवती कौन है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर एक अज्ञात युवती का सडक़ किनारे जमीन में शव दबा हुआ पुलिस को मिला है। युवती कौन है और युवती की मौत के पीछे कारण क्या रहे इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

CRIME

 

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, गुरूवार को झज्जर पुलिस को एक सूचना मिली थी कि झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर जगन्नाथ विश्वविद्यालय के पास सडक़ किनारे एक शव जमीन में दबा है और उसकी शव की टांगें सड़क़ किनारे दिखाई दे रही है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर पुलिस को एक शव जमीन में दबा हुआ मिला और उसकी टांगें बाहर दिखाई दे रही थी। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कुत्तों द्वारा नोच खाने के चलते ही जमीन में दबे शव का कुछ हिस्सा बाहर निकला हुआ है। पुलिस ने जमीन की खुदाई करवा जब बाहर निकलवाया तो शव एक बीस साल की युवती का निकला,जोकि बुरी तरह से गला हुआ था और उसे कुछ हिस्से को कुत्तों ने नोच खाया था।

deadbody

पुलिस ने शव के बारे में इधर-उधर पूछताछ की तो पुलिस को कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। बाद में पुलिस ने अज्ञात युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। मौत के पीछे कारण क्या रहे है इसकी जानकारी पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद ही होने की बात कहीं गई है। उधर जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सूचना के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव गांव दुल्हेड़ा के पास ही जमीन में सडक़ किनारे संतर पर दबा मिला है। पुलिस मामले को हर पहलु से जोडक़र देख रही है। जांच अधिकारी राजकुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी उसके बाद पूरे मामले की स्थिति भी स्पष्ट होती चली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *