बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, प्रदेश में होगी होमगार्ड्स की नियुक्ति

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि, राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में सुरक्षा संबंधित सभी प्रबन्धों के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि, राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में सुरक्षा संबंधित सभी प्रबन्धों के लिए आउटसोर्सिंग आधार पर कुल 1518 होमगार्ड जवानों को लगाया जाएगा। इससे पहले प्रदेश के सभी सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला अस्पतालों में 1652 होमगार्ड जवानों को लगाने की स्वीकृति दी गई है।

विज ने बताया कि, स्वास्थ्य केन्द्रों की तरह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में होमगार्ड लगाने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है, जिसके लिए आगामी कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि, इसके बाद राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में कुल 3168 होमगार्ड लगाए जाएंगे। इसके तहत पीजीआईएमएस रोहतक में 828 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे तथा भगत फूलसिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, खानपूरकलां में 190, कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, करनाल में 200 तथा शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नल्हर में 300 होमगार्ड की सेवाएं ली जाएंगी।

इसके अन्तर्गत अम्बाला जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में 92 होमगार्ड तथा भिवानी में 120 होमगार्ड, चरखी दादरी में 44 होमगार्ड, फरीदाबाद में 60, फतेहाबाद में 66, गुरूग्राम में 104 होमगार्ड तथा हिसार में 137 होमगार्ड लगाए जाएंगे। इसी प्रकार झज्जर के स्वास्थ्य केन्द्रों में 100 होमगार्ड, जीन्द के स्वास्थ्य केन्द्रों में 98 होमगार्ड, कैथल के स्वास्थ्य केन्द्रों में 68, करनाल में 87, कुरूक्षेत्र में 48, नूंह में 43, नारनौल में 62, पलवल में 52, पंचकूला में 51, पानीपत में 56, रेवाड़ी 52, रोहतक में 65, सिरसा में 87, सोनीपत में 94 तथा यमुनानगर में 66 होमगार्ड लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *