ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। कैथल में थाना शहर क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सात लाख रुपये की नगदी तथा गाड़ी की लूट करने की वारदात का खुलासा करते हुए सीआईए वन कैथल पुलिस द्वारा पांच आरोपी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिनके बारे में कैथल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र विज ने सीआईए वन परिसर में प्रेस वार्ता कर इस वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि कैथल सिटी थाना में 2 फरवरी की रात्रि करीब पौने 11 बजे के आसपास एक कार व 7 लाख रुपये की नकदी की लूट की सूचना पुलिस को मिली थी। सारी लूट का मास्टरमाइंड शिकायतकर्ता का दोस्त और उसका ड्राइवर को बताया। क्योंकि शिकायतकर्ता (विशाल) के दोस्त (अशोक) और उसके ड्राइवर (गौरव) को उसके आने जाने की पूरी जानकारी होती थी ओर उन्हें पता होता था कि विशाल के पास पैसा होता है।


