PGI में लगा मरीजों का अंबार, कोरोना वाायरस का संदिग्ध छात्र अस्पताल में भर्ती

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सर्दी जुकाम की दवा लेने चीन से आए छात्र को लेकर पीजीआई में हडक़ंप मच गया है। डॉक्टरों ने कोरोना वायरस के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सर्दी जुकाम की दवा लेने चीन से आए छात्र को लेकर पीजीआई में हडक़ंप मच गया है। डॉक्टरों ने कोरोना वायरस के संदिग्ध होने के चलते पीजीआई छात्र को पीजीआई में भर्ती कर लिया है। फिलहाल छात्र की स्थिति ठीक बताई जा रही है ओर उसके ब्लड सेंपल जांच के लिए भेज दिए। छात्र 28 जनवरी को चीन से रोहतक आया था और छात्र वहां एमबीएस की पढ़ाई कर रहा गई।फिलहाल डॉक्टरों की टीम की निंगरानी में छात्र को रखा गया है।

चीन से आए छात्र को रोहतक पीजीआई में कोरोना वायरस के संदिग्ध के चलते डॉक्टरों ने अपनी देखरेख में भर्ती किया है। छात्र को पिछले 2 दिनों से सर्दी खांसी जुखाम की शिकायत थी जिसके चलते छात्र पीजीआई में आया था  जिसे डॉक्टरों ने तुरंत कोरोना वायरस के संदिग्ध के चलते पीजीआई में भर्ती कर लिया और छात्र के सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा। दरसल डॉक्टर की पढ़ाई करने के लिए चीन गए रोहतक का एक छात्र 28  जनवरी को चीन से रोहतक लोटा। 2 दिन पहले छात्र को हल्की सर्दी जुकाम व सर में दर्द की शिकायत हुई जिसके चलते छात्र रोहतक पीजीआई में पहुंचा और जांच करवाई।छात्र ने डॉक्टरों को बताया कि वह चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है और वह 28 तारीख को रोहतक लौटा है।

चीन की बात सुन कर डॉक्टर सकते में आ गए और पीजीआई प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत छात्र की जांच शुरू कर दी । छात्र के सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा गया। फिलहाल छात्र की अलग से वार्ड बनाकर डॉक्टरों की टीम अपनी देखरेख में जांच कर रही है। पीजीआईएमएस के प्रोफेसर डॉ ध्रुव चौधरी ने बताया कि छात्र चाइना से आया है इसलिए सस्पेक्ट हैऔर उसे डॉक्टरों की निगरानी में स्पेशल वार्ड बनाकर रखा गया है। डॉक्टर धरु चौधरी ने कहा कि फिलहाल छात्र की  स्थिति सही बनी हुई है।छात्र इस लिए संदिग्ध बना हुआ है क्योंकि वो चायना से आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *