क्या 8 फरवरी के बाद शाहीन बाग बन जाएगा जलियांंवाला बाग ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन य़ानी एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शाहीन बाग पर बड़ा बयान दिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन य़ानी एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शाहीन बाग पर बड़ा बयान दिया है। एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि, 8 फरवरी के बाद शाहीन बाग जलियांवाला बाग बन जाएगा।

दरअसल नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के खिलाफ पिछले 50 दिनों से दिल्ली के शाहीन बाग पर कुछ लोग  धरने पर बैठे हुए हैं। जिसको लेकर राजधानी दिल्ली में सियासत भी अपने चरम पर है। वहीं इस मामले पर जब एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, बीजेपी 8 फरवरी को मतदान के बाद शाहीन बाग को जलियांवाला बाग बना देगी। ओवैसी ने कहा कि, बीजेपी शाहीन बाग में गोलियां चलवा देगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा था गोली मारो
बतादें कि, रिठाला क्षेत्र में हुई एक चुनावी सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि, शाहीन बाग में धरने पर बैठे लोगों को गोली मार देनी चाहिए। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर की सभा में गोली मारो-गोली मारो के भी नारे लगे थे। जिसके जवाब में असदुद्दीन ओवैसी ने उनपर हमला बोला है। इस दौरान एआईएमआईएम नेता ने पूछा कि मोदी सरकार को बताना चाहिए कि देश को कौन भड़का रहा है। मालूम हो कि, अनुराग ठाकुर के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, सांसद प्रवेश वर्मा, मॉडल टाउन से प्रत्याशी कपिल मिश्रा, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शाहीन बाग के प्रदर्शन की मंशा पर सवाल उठा चुके हैं।

कब होगा चुनाव

बतादें कि, दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि 11 फरवरी को नतीजे आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *