ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इँडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में दिन प्रति दिन बढ़ोतरी हो रही है जिसके बाद कई देशों में इस वायरस के फैलने का खतरा बना हुआ है। वही भारत में भी इस लेकर सतर्कता बरती जा रही है पर इसके साथ ही अफ़वाहों का बाज़ार बी काफी गर्म है। जिसके चलते पंजाब में भी इस वायरस के फैलने की अफवाहें सामने आई थी जिस कारण पंजाब का स्वास्थ विभाग इसे किसी भी तरह से हल्के लेने के मूड में नही है। जिला फतेहगढ़ साहिब में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सिवल हॉस्पिटल में कोरोना वायरस के मरीज़ों के लिए स्पेशल वार्ड बनाये गए हैं। जिसमें मरीजों के लिए सभी इंतज़ाम पूरे किए गए है।
आज पूरी दुनिया को कोरोना वायरस का डर सता रहा है। चीन में इस भयानक वायरस से हुई मौतों के बाद सभी देश स्कते में हैं। इस लेकर हर बड़ा देश दवाई खोजने में लगा है मगर इसका भय सभी को सता रहा है। भारत में भी इस कोरोना वायरस के आने की अफवाहें तेज़ी से फेल रही है, जिसके बाद भारत के सभी राज्यों में इसकी रोकथाम के लिए इंतज़ाम किये जा रहे है पंजाब में भी इस लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म है। जिसके बाद राज्य का स्वस्थ विभाग इससे किसी भी रूप में हल्के लेने के मूड में नही है।
जिला फतेहगढ़ साहिब में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सिवल हॉस्पिटल में कोरोना वायरस के मरीज़ों के लिए स्पेशल वार्ड बनाये गए हैं। जिसमें मरीजों के लिए सभी इंतज़ाम पूरे किए गए है। वही सिवल हॉस्पिटल फतेहगढ़ साहिब में मौजूद डॉक्टर रजनीश कुमार ने इसे लेकर लोगों की सुचेत रहने की अपील करते हुए बताया कि, कोरोना वायरस के लक्षण के बारे में लोगों को पता होना चाहिए जैसे नमोनियाँ,ज़ुखाम, खांसी आदि कोई लक्षण आपको लगते है तो उससे बचने के लिए तुरंत डॉक्टर के पास जाए,वही सभी को इससे बचने के लिए मास्क का उपयोग जरूर करना चाहिए। वहीं हमारी तरफ से फ्लू कार्नर बनाए गए है जिसमें हमने प्राइमरी इंसुलिन कर सकते है तांकि यह किसी को अपनी चपेट में न ले सके,पर फिलहाल हमारे पास अभी तक कोरोना वायरस से पीड़ित की मरीज़ नही आया।


