राम मंदिर के लिए फांसी पर चढ़ने को तैयार-उमा भारती

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज़: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने के ऐलान के बाद बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज़: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने के ऐलान के बाद बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, आज बेहद गर्व और खुशी का दिन है। मैंने तो पहले ही कहा था कि हम राम मंदिर के लिए, फांसी पर चढ़ने के लिए भी तैयार है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, आज मेरा और आडवाणी जी का सपना पूरा होने जा रहा है।

ट्रस्ट का नाम श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राम मंदिर बनाने को लेकर बड़ा फैसला लिया,पीएम मोदी ने राम मंदिर बनाने को लेकर ट्रस्ट बनाने को मंजूरी दे दी,पीएम मोदी ने इस ट्रस्ट का नाम श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र’ रखा है। वहीं पीेएम मोदी ने अयोध्या में सरकार द्वारा कब्जाई गई 67 एकड़ जमीन को भी ट्रस्ट को देने की बात कही है।

9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था फैसला

9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने वर्षों से चल रहे राम मंदिर पर फैसला सुनाया था, इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने विवादित भूमि को हिंदू पक्ष को देने का फैसला किया था, जबकि मुस्लिम पक्ष को अयोध्या के बाहरी क्षेत्र में 5 एकड़ जमीन देने की बात कही थी।

ट्रस्ट का नाम’इंडो इस्लामिक कल्चर ट्र्स्ट होगा

तो वहीॆं दूसरी तरफ सुन्नी वक्फ बोर्ड ने भी बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने का फैसला किया है,जानकारी के मुताबिक बाबरी मस्जिद ट्रस्ट का नाम’इंडो इस्लामिक कल्चर ट्र्स्ट’ रखा जाएगा,जिसका रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा।

सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव पास कर दिया है। जानकारी के मुताबिक योगी कैबिनेट ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या के सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में जमीन देने का फैसला किया है।

 

3 विकल्प केंद्र को भेजे थे

राम मंदिर ट्रस्ट के ऐलान के बाद अब योगी कैबिनेट ने फैसला सुनाया है। जादा जानकारी देते हुए योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को देने के लिए 5 एकड़ जमीन का प्रस्ताव पास हो गया है। हमने 3 विकल्प केंद्र को भेजे थे, जिसमें से एक पर सहमति बन गई है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा है कि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कुल15 ट्रस्टी होंगे, और इनमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट पर ट्वीट करते हुए कहा कि, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाले ऐसे अभूतपूर्व निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनेक बार बधाई देता हूं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *