ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: निजी स्कूल में फुटबाल खेलते हुए एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। ये घटना रोहतक के सुनारिया गांव सिथित मानव रचना स्कूल की है। परिजनों ने स्कूल प्रसाशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है जबकि प्रिंसिपल ने इसे केवल हादसा बताया है। फिलहाल छात्र को पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखा गया है। इस घटना के बाद गांव वालों मे रोष व्याप्त है। बता दें, रोहतक के सुनारिया गांव सिथित मानव रचना स्कूल में एक छात्र की खेलते वक्त संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। वहीं, स्कूल प्रसाशन ने इसे हादसा बताया है, जबकि परिजन इसे स्कूल प्रसाशन की लापरवाही मान रहे है।
ये है पूरा मामला
दरअसल रोहतक के न्यू विजय कॉलोनी का रहने वाला 14 वर्षीय निखिल मानव रचना नाम के एक निजी स्कूल में 9वी कक्षा में पढ़ता था। आज यानि बुधवार को परिजनों को स्कूल की तरफ से सूचना मिली कि निखिल को चोट लग गई है, जिसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। परिजनों ने पीजीआई पहुंच कर देखा तो पाया कि निखिल के सिर में चोट के कारण उसकी मौत हो गई है।
परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाया आरोप
परिजनों के अनुसार निखिल की मौत स्कूल प्रसाशन की लापरवाही से हुई है। उसकी मौत के ज़िम्मेदार स्कूल प्रसाशन है।जबकि स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि, निखिल और स्कूल के अन्य बच्चे खेल रहे थे। अचानक ग्राउंड में फुटबॉल का पोल निखिल पर गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। प्रिंसिपल ने कहा कि, निखिल की मौत केवल हादसा है परिजनों का आरोप निराधार है।


