दिल्ली की तर्ज पर अब हरियाणा के स्कूलों में भी डबल शिफ्ट में होगी पढ़ाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दिल्ली की तर्ज पर डबल शिफ्ट में पढ़ाई होगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग निदेशालय ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दिल्ली की तर्ज पर डबल शिफ्ट में पढ़ाई होगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के मुखियाओं से छात्रों की जानकारी भी मांगी। इतना ही नहीं स्कूल निदेशालय द्वारा जारी किए गए पत्र के साथ एक प्रोफार्मा-बी भी जारी किया गया। इस प्रोफार्मा में 7 कॉलम दिए गए हैं, इन कॉलम को स्कूल मुखियाओं द्वारा स्कूल से संबंधी जानकारी देकर निदेशालय को भेजनी है। हालांकि स्कूलों को डबल शिफ्ट में चलाने को लेकर पिछले साल ही गाइड लाइन जारी कर दी गई थी।

school students

अब इस माह निदेशालय द्वारा स्कूलों के मुखियाओं से प्रोफार्मा-बी भरकर स्कूल से संबंधी जानकारी मांगी गई है।
स्कूल मुखियाओं को स्कूलों से संबंधी जानकारी में सबसे पहले स्कूल का नाम, कोड या जिला, स्कूल में क्लासवाइज छात्रों की संख्या, कुल कक्षा कक्षों की आवश्यकता, उपलब्ध कक्षा कक्ष, कितने कमरों की कमी है, आवश्यकता अनुसार कमरे उपलब्ध करवाने बारे चल रहे प्रयास के साथ विशेष टिप्पणी भी स्कूल मुखियों को दिए गए प्रोफार्मा-बी में भरकर देनी है। इस कार्रवाई को जल्द पूरा करवाने को लेकर सभी जिलों के डी.ई.ओ. और डी.ई.ई.ओ. को आदेश भी जारी किए गए हैं। उसके बाद डी.ई.ओ. और डी.ई.ई.ओ. द्वारा अपने स्तर पर सभी बी.ई.ई.ओ. और स्कूल मुखियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

शिक्षा विभाग निदेशालय द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों को डबल शिफ्ट में चलाने को लेकर पिछले साल अक्तूबर माह में गाइड लाइन जारी की गई थी। जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार गर्मी और सर्दी के सीजन में नियम और शर्तों के साथ समय के प्रस्ताव को लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को प्रस्ताव भेजे गए थे। निदेशालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर अब फरवरी माह में प्रोफार्मा-बी के साथ स्कूलों की डिटेल मांगी गई है ताकि जल्द इस पर कार्रवाई शुरू की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *