अब नहीं बख्शे जाएंगे नशाखोर, पुलिस के हाथ लगी एक और सफलता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सूबे के गृह मंत्री अनिल विज द्वारा नशे के खिलाफ तैयार की गई STF ने अंबाला में हेरोइन सहित दो युवकों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सूबे के गृह मंत्री अनिल विज द्वारा नशे के खिलाफ तैयार की गई STF ने अंबाला में हेरोइन सहित दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ये दोनों युवक इटियोस गाड़ी से जा रहे थे और गुप्त सुचना के आधार पर STF ने दोनों को अंबाला के पंजोखरा रोड से काबू कर लिया। फ़िलहाल पकड़े गए दोनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में अगर और लोगों की संलिप्तता सामने आई तो उन्हें भी काबू किया जायेगा। बता दें कि, इन युवकों से पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
arrest
आपको बता दें कि प्रदेश में नशे की जडो़ं को खत्म के खिलाफ इन दिनों हरियाणा में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। क्योंकि सूबे के गृह मंत्री खुद नशा कारोबारियों को हरियाणा छोड़ने की चेतावनी दे चुके हैं। इसी कड़ी में गृह मंत्री के आदेशों पर बनाई गई STF ने दो युवकों को नशे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। STF के हत्थे चढ़े दोनों युवक शहर के पोर्श इलाके अर्बन एस्टेट और आसा सिंह गार्डन के रहने वाले हैं जिन्हे स्टफ ने गुप्त सुचना के आधार पर धर दबोचा। STF ने पकड़े गए युवकों के पास से 30 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है और इनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, दोनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है और इस दौरान अगर किसी अन्य व्यक्ति का नाम सामने आया तो उसे भी पकड़ा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *