दिल्ली में आज चुनावी रविवार, चुनावी रण में उतरेंगे दिग्गज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली को जीतने के लिए बीजेपी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। बीजेपी किसी भी हाल में दिल्ली विधानसभा चुनावों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली को जीतने के लिए बीजेपी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। बीजेपी किसी भी हाल में दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीतना चाहती है, इसलिए बीजेपी ने अपने 200 सांसद और कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों को दिल्ली के रण में उतार दिया है। तो वहीं दिल्ली में आज चुनावी रविवार  जिसको लेकर तमाम पार्टीयों ने अपनी कमर कस ली है।

बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत

बीजेपी की तरफ से आज दिल्ली में प्रचार करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जनसभाएं करने वाले हैं, कहा जा रहा है कि, नीतीश कुमार यहां पर पूर्वांचल और बिहार के लोगों को साधने की कोशिश करेंगे। तो दूसरी तरफ आज दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित बीजेपी के दिग्गज नेता दिल्लीवारियों के दिल में उतरने की कोशिश करेंगे। जबकि कल यानी सोमवार को पीएम मोदी दिल्ली की चुनावी रैली में लोगों को संबोधित करेंगे।

 

जावड़ेकर ने किया डोर-टू-डोर कैंपेन

बतादें कि,दिल्ली में बीजेपी के लिए आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने डोर-टू-डोर कैंपेन किया, इस दौरान
जावड़ेकर ने आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार भाटी के लिए वोट मांगे।
पीएम 3 फरवरी को करेंगे चुनावी रैली 
वहीं कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में चुनावी रोड शो करेंगे। उनका रोड शो दिल्ली के कड़कड़डूमा के सी. बी. डी. ग्राउंड से शुरु होगा। दिल्ली में पीएम मोदी की यह पहली चुनावी रैली होगी।
शाह करेंगे डोर-टू-डोर कैंपेन
साथ ही आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली कैंट इलाके में चुनाव प्रचार के साथ-साथ जनसभा को संबोधित भी करेंगे। यहां पर शाह ‘महा जन संपर्क अभियान’ के तहत डोर-टू-डोर कैंपेन चलाएंगे, वहीं शाह रविवार शाम 6:45 बजे बुराड़ी में चुनावी रैली करेंगे। साथ ही दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी लक्ष्मीनगर, कृष्णा नगर, विश्वास नगर और शाहदरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
दिल्ली में आज सीएम योगी
वहीं अब बात बीजेपी के फायर ब्रिगेड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की, की जाय तो सीएम योगी शाहीन बाग से मात्र छह किलोमीटर की दूरी पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे रोडशो
बात अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की करें तो वह आज रविवार को रोड शो करने वाले हैं। केजरीवाल किराड़ी, मुंडका, विश्वास नगर, लक्ष्मी नगर और रिठाला में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *