ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई, इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में सरकार की तरफ से अल्पसंख्यक समुदाय के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया।साथ ही उन्होंने कहा कि, अल्पसंख्यक वर्ग के सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए सरकार काम कर रही है। मोदी सरकार ने ने मुस्लिम छात्रों को स्कॉलरशिप दी और सऊदी अरब ने भी सरकार की बात को मानते हुए हज की लिमिट को बढ़ाया है।
नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टविटी को बढ़ाया है
अभिभाषण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि सरकार ने नॉर्थ ईस्ट में विकास की रफ्तार को और तेज बढ़ाया है, वहां से कनेक्टविटी को बढ़ाने का काम सरकार ने किया है। लोगों के जीवन को और आसान बनाने की कोशिश लगातार की जा रही है।
दिल्ली में 40 लाख लोगों को घर दिए
संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि सरकार ने रिकॉर्ड समय में करतारपुर कॉरिडोर का काम पूरा किया है, दिल्ली में 40 लाख से ज्यादा लोगों को घर दिेये है, मेरी सरकार ने इस सपने को पूरा किया है,
कश्मीर में होगा विकास


