ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशव्यापी हड़ताल के चलते आज यानि 31 जनवरी को रोहतक के भी तमाम सरकारी बैंक बंद रहे। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि, बार-बार सरकार से वह अपनी मांग कर चुके हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही। इसीलिए आज से 2 दिन की पूरे देश के सरकारी बैंकों की हड़ताल रहेगी।
देशव्यापी हड़ताल के चलते रोहतक के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने सरकारी बैंकों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वे सरकार से काफी बार अपनी मांग कर चुके हैं। लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। इसी कड़ी में आज से 2 दिन की बैंकों की हड़ताल का निर्णय लिया गया है। इसके बाद भी अगर सरकार नहीं मानती तो मार्च में 3 दिन की हड़ताल होगी। यह हड़ताल 11, 12 और 13 मार्च को होगी। इसके बाद भी अगर सरकार हमारी मांगों की ओर ध्यान नहीं देती तो हमारे प्रदर्शन लगातार जारी रहेंगे और इस दौरान मार्च की हड़ताल के बाद बैंक कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे। सरकार की अगर यही नीति रही की उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया तो 1 अप्रैल से पूरे देश में बैंकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल हो जाएगी।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में बैंक का कार्यकाल 6 दिन की बजाय 5 दिन का किया जाए। उनके परिजनों को जो पेंशन मिलती है उसमें बढ़ोतरी की जाए इसके अलावा कई अन्य मांगे हैं जिन पर सरकार तुरंत कार्रवाई करें और बैंक कर्मचारियों की जो भी मांगे हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा करें।



