नाकामयाब हुए आतंकियों के मंसूबे, भारतीय जवानों पर हमला करना पड़ा भारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि एक की तलाश के लिए अभियान जारी है। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया।

indian army

नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा से एक ट्रक गुजर रहा था। इस दौरान सुरक्षाबलों को ट्रक में सवार लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगी। सुरक्षाबलों ने ट्रक की तलाशी लेने की बात कही। इसी दौरान ट्रक सवार आतंकियों ने टोल प्लाजा के पास बने सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला कर दिया। फायरिंग करने के साथ ही आतंकी पास के जंगल में घुस गए।

indian army
आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने आतंकी के खिलाफ अभियान शुरू किया। जवानों और आतंकियों के बीच चली इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चौथे आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। जंगल के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *