ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़ राजस्थान के जयपुर में राहुल गांधी ने आक्रोश रैली की इस दौरान उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला, आक्रोश रैली में हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, आज निवेशक भारत में निवेश करने से डर रहे हैं, मोदी सरकार देश में हिंसा फैला रही है पहले पाकिस्तान को हिंसा वाला और भारत को प्यार वाला देश कहा जाता था। लेकिन नरेंद्र मोदी ने इस इमेज को बर्बाद कर दिया है। भारत सरकार ने हिंदुस्तान को रेप कैपिटल बना दिया है
सरकार ने युवाओं की पूंजी बर्बाद की
युवा आक्रोश रैली में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज देश के हालात हर युवा जानता है, भारत की सबसे बड़ी पूंजी भारत के युवा हैं। वहीं गांधी ने कहा कि, हम हथियारों से अमेरिका का मुकाबला नहीं कर सकते हैं लेकिन हमारे पास दुनिया के सबसे होशियार युवा हैं। मोदी जी एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाना और तिरंगा का अपमान, ये नहीं चलेगा।
JNU पर साधा निशाना
युवाओं को आज पीएम मोदी रोक रहे हैं, पीएम मोदी को देश की किसी भी यूनिवर्सिटी में जाकर छात्रों से बात करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने JNU यूनिवर्सिटी में जारी प्रदर्शन पर कहा कि, मोदी सरकार लोगों की अवाजों को दवा रही है, प्रधानमंत्री सिर्फ लंबे-लंबे भाषण देते हैं, CAA-NRC-NPR की बात करते हैं लेकिन बेरोजगारी पर बात नहीं करते हैं।
GDP पर मोदी सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था के मसले पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि, यूपीए के वक्त देश की GDP 9 फीसदी पर थी, लेकिन आज GDP 5 फीसदी पर है, हमारे समय पर हम सरकार का पैसा गरीबों को देते थे, लेकिन ये सरकार सिर्फ अपने दोस्तों को ही पैसा देती हैं।



