ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोरोना वायरस से हर जगह हाहाकार मचा है। चीन में कोरोना वायरस का तांडव बढ़ता ही जा रहा है। वहीं हरियाणा में भी इस भयानक वायरस ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ये जानकारी दी है। कोरोना वायरस को लेकर एडवायजरी जारी कर दी गई है। पिछले एक महीने में हरियाणा में 5 लोग चीन से आये हैं। जिनमें से 2 की स्थिति नाजुक है। उनकी हालात पर नजर रखी जा रही है। केंद्र सरकार ने हैल्प लाइन नम्बर जारी किया है।
हाल ही में चीन से लौटे मोहाली के रहने वाले 28 साल के शख्स के वायरस से संक्रमित होने के संदेह में चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में शख्स को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। मरीज के सौंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है।
कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। चीन में अब तक 106 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1300 नए मामले सामने आए हैं। चीन से निकलकर कोरोना वायरस दूसरे देश में पांव पसार रहा है। अमेरिका, हांगकांग, मकाऊ, ताईवान और भारत के बाद अब श्रीलंका में भी कोरोन वायरस के संदिग्ध मिले हैं।
पीएम ने लिया जायजा
सोमवार को चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने नए कोरोनो वायरस के कारगर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। पीएम ने कहा कि, देश की एजेंसियों को रोग की रोकथाम और नियंत्रण की गंभीर स्थिति पर ध्यान देने और नागरिकों की जान की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्रथामिकता देना चाहिए। इसके अलावा, ज्यादा सुव्यवस्थित, मजबूत और वैज्ञानिक कदम उठाकर रोग के फैलाव को कारगर रूप से नियंत्रित किया जाए।



