विराट कोहली ने जिम में किया खतरनाक स्टंट, VIDEO देख हैरान हुए फैंस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज सीरीज को जीतने के लिए विराट की सेना बस एक कदम दूर है । सीरीज में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज सीरीज को जीतने के लिए विराट की सेना बस एक कदम दूर है । सीरीज में अपना दबदबा बना चुकी भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार 29 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी । इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया है ।

kohli

इस वीडियो में विराट जिम में जमकर पसीना बहा रहे है । इस वीडियो में विराट कोहली वर्कआउट के साथ एक खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे है । इस वीडियो में विराट कोहली जमीन से एक बड़े से बॉक्स के ऊपर छलांग लगा रहे है । विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और फैन्स के भी कमैंट्स आ रहे है ।

https://www.instagram.com/p/B713u80lMec/?utm_source=ig_web_copy_link

तो वहीं कोहली अपनी फिटनेस को और बढ़ावा दे रहे है कोहली का मानना है फिटनेस ने उनकी जिंदगी को बदल दिया है । वह अपनी फिटनेस पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे रहे है । कोहली ने टीम इंडिया में फिटनेस की अवधारणा को ही बदल डाला है। कैप्टन विराट अपने साथ -साथ पूरी टीम को चुस्त देखना चाहते हैं। आपको बता दे विराट कोहली दुनिया में सबसे फिट खिलाडियों में से एक है । विराट अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं ।

kohli

अपनी फिटनेस को लेकर विराट काफी मशहूर है । वह फिटनेस को लेकर शख्त रवैया अपनाते है । विराट अच्छे बल्लेबाज ही नहीं चैम्पियन एथलीट भी हैं, जो चीते जैसा शक्तिशाली है । खास बात तो यह है कि वह टीम के अंदर भी फिटनेस कल्चर ले आए हैं । कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड् पर रेकॉर्ड बनाते जा रहे हैं । कोहली बॉउंड्री से ज्यादा दौड़ कर रन लेने पर काफी जोर देते हैं और इसी बजह से वह अपनी बेहतरीन बलबाजी के चलते दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं ।

kohli

आपको बता दे विराट कोहली ने खुद को फिट रखने के लिए नॉनवेज से दूरी बना ली हैं । वह आजकल साग सब्जियां पर ज्यादा जोर दे रहे हैं । अब कोहली अपने खाने में प्रोटीन शेक, हरी सब्जियां और सोया का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं । विराट कोहली का मानना हैं कि नॉनवेज छोड़ने के बाद उनका खेल पहले से काफी ज्यादा बेहतर हुआ हैं । नॉनवेज छोड़ने के बाद उनकी पाचन शक्ति काफी मजबूरत हुई हैं ।

इस बार भारत के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास रचने का बेहतर मौका हैं । भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज में भारत अब तक 2 मुकाबले जीत चूका हैं भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। भारत अगर तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच भी जीत लेता है, तो वह न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रच देगा ।
ind vs nz

गौरतलब हैं कि भारत अब तक न्यूजीलैंड की धरती पर कोई भी द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं जीत पाया है । भारत के लिए इतिहास रचने का पहला मौका हैं जो न्यूजीलैंड की धरती पर कीवियों के खिलाफ द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज फतह कर लेगा ।

virat kohli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *