ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस से अब तक दो हजार लोग पीड़ित मिले हैं,तो अस्सी से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है। चीन पड़ोसी मुल्क है। भारत से लोग चीन बड़ी संख्या में आते-जाते रहते हैं। चीन आने-जाने वालों की वजह से वायरस मुल्क में प्रवेश नहीं कर और वहां से आने -जाने वालों की स्क्रीनिंग की जाये , साथ ही उनकी जांच की जाये। इस पर स्वास्थ्य विभाग पूरी नजर बनाये हुए है। नूंह जिले के शिकरावा गांव का वैज्ञानिक चीन के उसी शहर से हाल ही में वापस लौटा है, उसकी स्क्रीनिंग से लेकर जांच तक की जा रही है।
वैज्ञानिक भी स्वास्थ्य विभाग का पूरा साथ दे रहे हैं। वैज्ञानिक का नाम शबिद है जो पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है। यह बीमारी किसी फ्लू की तरह है। जिसमें मरीज को जुकाम, सिर दर्द , खांसी इत्यादि की शिकायत होती है। दुनिया भर के 10 – 15 देशों में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं। डॉक्टर अरविंद जिला डिप्टी सिविल सर्जन ने पत्रकारों को वीडियो कांफ्रेंस में बताया कि चीन से आये वैज्ञानिक के बारे में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारीयों को भी बताया जा चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक स्वाइन फ़्लू से निपटने के उनके पास पुख्ता प्रबंध हैं। चिकित्सकों के मुताबिक ये बीमारी पशुओं में देखने को मिलती है, लेकिन कई बार इंसानों में भी वायरस फैल जाता है। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस में आगामी 10 और 17 फरवरी को लगने वाले स्कूली बच्चों के पेट के कीड़ों को मारने की दवाई पिलाने के बारे बातचीत हुई है।


