ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: CAA पर मची रार के बीच अनुपम खेर ने एक स्ट्रॉन्ग लाइन ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने हेटर्स को करारा जवाब दिया है। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे,’ना मैं गिरा और ना मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे, कहा जा रहा है कि, अनुपम खेर ने ट्वीट के जरिए उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो लोग उनसे नफरत करते हैं, अनुपम को पसंद नहीं करते हैं।
न मैं गिरा
और
ना मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे…पर
कुछ लोग मुझे गिराने में
कई बार गिरे…. 🙂— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 25, 2020
फैंस को पसंद आया अनुपम खेर का ट्वीट
अनुपम खेर के इस ट्वीट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, और उनके ‘शेर’ की दाद दे रहे हैं। फैंस मुताबिक अनुपम का ये ट्वीट उनके हेटर्स के लिए जोरदार तमाचा है। तो कुछ फैंस उनके इस ट्वीट को नसीरुद्दीन शाह पर निशाने के तौर पर भी देख रहे हैं।
1 मिनट 28 सेकंड का एक वीडियो साझा किया था
इससे पहले भी बॉलीवुड के कलाकार अनुपम खेर ने 1 मिनट 28 सेकंड का एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह नसीरुद्दीन शाह का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे थे। अपने वीडियो में अनुपम खेर ने इशारों-इशोरों में नसीरुद्दीन शाह को नार्सिसिस्ट भी कहा था। इस दौरान अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधते हुए कहा था कि, जिन पदार्थों को वे खाते हैं, वह सही और गलत के बीच के अंतर को नहीं समझ सकते हैं, अनुपम ने ये भी कहा कि अपार सफलता पाने के बाद नसीरुद्दीन शाह का पूरा जीवन तनाव से भरा रहा है। अनुपम खेर ने कहा था कि, दिलीप कुमार, शाहरुख खान, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और विराट के खून में भारत हैं, आपक खून में क्या है।?
फ़ासले अक्सर रिश्तों में दूरी बढ़ा देते है, पर ऐसा नहीं कि मैंने
अपनो से मिलना छोड़ दिया है……. 🙂 pic.twitter.com/Xq6NNEdbIK— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 23, 2020
नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर के बीच जुबानी जंग
वहीं बॉलीवुड के दो दिग्गज नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर के बीच जुबानी जंग शुरू होई तो, इस विवाद के बीच कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने भी जवाब दिया, इस दोरान शशि थरूर ने एक ट्वीट किया, कि क्या दूसरे धर्म में शादी करना देशद्रोह है? कांग्रेस नेता ने लिखा कि आप अपने दोस्त को बचा सकते हैं, लेकिन इस तरह के तर्कों के साथ नहीं जो आपने अपने इन ट्वीट्स में गिनाए हैं।
जानिए क्या लिखा था स्वराज कौशल ने?
बतादें कि, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने नसीरुद्दीन और अनुपम खेर के विवाद में एक कई ट्वीट किया था, अपने ट्वीट में उन्होंने अनुपम खेर के बयानों का बचाव किया था, इस दौरान वहा नसीरुद्दीन पर जमके बरसे थे। बतादें स्वराज ने लिखा कि देश ने तुम्हें इतना कुछ दिया है, लेकिन तुम फिर भी पूरी तरह से निराशा से भरे हो।


