ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के सेक्टर- 3 में गंदे पानी की सप्लाई के कारण पीलिया फैल गया है। यहां दर्जन से ज्यादा लोग पीलिया की चपेट में हैं। पीलिया के कारण 2 महिलाओं की मौत भी हो चुकी है। जिनमें से एक महिला गर्भवती थी, जिसकी बुधवार को मौत हुई थी। यहां फैला पीलिया अब जानलेवा साबित होता जा रहा है, लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। जिससे लोगो में काफी आक्रोश फैल गया है।
लोगों का आरोप है कि, गैस पाइपलाइन बिछाते वक्त पीने वाले पानी की पाइप लाइन टूट गई, जिसके कारण गंदा पानी उनके घरों में सप्लाई हो रहा है और इस पानी को पीने के कारण उनके परिवार के सदस्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला प्रशासन के आला अधिकारियों का मोहल्ले में पहुंचना और मामले की लीपापोती शुरू हो गई है। एसडीएम, सरकारी अस्पताल से सिविल सर्जन अन्य डॉक्टर सहित जन स्वास्थ्य विभाग की टीम भी आनन-फानन में पहुंची। D

