भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछने पर भड़के मनीष ग्रोवर, छोड़ी प्रेस कॉंफ्रेंस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जहां एक तरफ महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जहां एक तरफ महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं, उस पर ग्रोवर कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं है और शुकवार को स्थिति यह बनी कि जब ग्रोवर से इस बारे में सवाल किया गया, तो वे उठकर चल पड़े। ग्रोवर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता बुलाई थी।

पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता बुलाई थी और मीडिया के लोग भी इस प्रेस वार्ता में पहुंचे। इस प्रेस वार्ता से पहले रोहतक के सर्किट हाउस में महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने एक प्रेस वार्ता की थी और मनीष ग्रोवर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। जब ग्रोवर से इन आरोपों के बारे में सवाल किया गया, तो ग्रोवर बोले कि मैं इस पर कोई जवाब नहीं देना चाहता और प्रेस वार्ता को छोड़कर चल पड़े। उनके उठने के बाद भी पत्रकारों ने कई बार इस मामले को लेकर उनसे सवाल किया कि आप पर निजी आरोप लग रहे हैं तो जवाब क्यों नहीं दे रहे, लेकिन ग्रोवर ने चुप्पी साध ली।

दरअसल, बलराज कुंडू ने एक बार फिर से पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, अपने बेटे और बहू के नाम से कंपनी बनाकर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार ग्रोवर ने किया है और इसी तरह की आवाज को दबाने के लिए उनके खिलाफ मनीष ग्रोवर के इशारे पर एफ आई आर दर्ज हुई है। यह एक फर्जी एफआईआऱ है। बलराज कुंडू ने रोहतक के सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने एफआईआऱ के संबंध में डीएसपी के साथ अपनी बातचीत का एक ऑडियो भी सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *