ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के गांव महमदपुर सत्र के पास पुलिस ने दो व्यक्तियों को 1 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ काबू किया। दोनों कार में सवार होकर अफीम की तस्करी कर रहे थे। एक आरोपी महमदपुर सोत्तर और दूसरा राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है। पकड़ी गई अफीम की कीमत पौने 2 लाख रूपये बताई जा रही है। आरोपी 1 लाख 65 हजार में राजस्थान से अफीम खरीद कर लाए थे। पुलिस ने इन नशा तस्करों पर केस दर्ज कर लिया है और इन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया हैय़। इससे पहले भी नशा तस्करी के दो मामलों में ये पकड़े जा चुके हैं।
दरअसल, फतेहाबाद के गांव महमदपुर सौत्र से पुलिस ने दो नशा तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े गए आरोपी राजस्थान से 1 लाख 65 हजार में अफीम लेकर आए थे। पुलिस ने दोनों नशा तस्करों को काबू कर उन पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
दोनों आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला बिकानेर के विक्रम निवासी चारणवाला तथा गांव महम्मदपुर सौत्र निवासी हरि सिहं के रूप मे हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई किशन कुमार ने बताया कि गांव महमदपुर सोत्र के रंगोई नाला पुल के पास यह लोग सफेद रंग की कार में आ रहे थे। पुलिस को देखकर इन्होने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने इन्हे काबू कर लिया। जब इनकी कार की तलाशी ली गई तो डेढ़ किलोग्राम अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर इससे पहले भी नशा तस्करी के 2 केस दर्ज है।


