ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक तरफ वन विभाग औऱ फतेहाबाद प्रशासन जिले को आवारा पशुओं से मुक्त करने के दावे कर रहा है। वहीं प्रशासन के यह दावे सरासर खोखले साबित हो रहे हैं और दावे किसानों में आपसी टकराव पैदा कर रहे हैं। ताजा मामला रतिया का है। पंजाब की सीमा के उस पार के किसान रोजाना आवारा पशुओं को पंजाब के इस पार लाकर रतिया क्षेत्र में छोड़ जाते हैं। जिसे यह आवारा पशु किसानों की फसलों को तबाह कर रही हैं। आवारा पशुओं को लेकर किसानों में आपसी टकराव हो गया।
रतनगढ़ व भूंदड़ वास के किसान सैकड़ों की संख्या में आवारा पशुओं को लेकर रतिया शहर की तरफ आ रहे थे, जिसको लेकर रतिया शहर के किसानों ने भुंड़वास व रतनगढ़ के किसानों को रतिया शहर की तरफ आवारा पशु लाने से मना किया. जिसको लेकर किसानों में टकराव हो गया व लाठियां चली जिसमें कई किसान घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

