चीन के बाद कोरोना वायरस ने भारत में दी दस्तक ! कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है लेकिन फिलहाल इस वायरस के दो ही मामले सामने आए है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है लेकिन फिलहाल इस वायरस के दो ही मामले सामने आए है। दोनों संदिग्धों को कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बादादें कि, इस वायरस से चीन में 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 830 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं जिसके बाद चाीन के वुहान सहित 9 शहरों को बंद कर दिया गया है। बतादें कि, वुहान में 700 से अधिक भारतीय स्टूडेंट पढ़ाई करते हैं।

क्या है कोरोना वायरस

बतदें कि कोरोना वायरस ( CoV ) एक जूनोटिक है। ये वायरस जानवरों से मानवों में फैलता है। यहा वायरस कोरोना  संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैलता है। यहा वायरस  खांसी, छींक या हाथ मिलाना से भी फैल सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।

जामिए क्या है इसका इलाज

फिलहाल भारत या किसी देश में अबतक इस का इलाज नहीं हो पाया है। और अभी तक ना तो कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन बनी है और न ही 2019-nCoV की। बचने के लिए आप ऐहतियात बरतें। मास्क पहनें और किसी बीमार, झुकाम, निमोनिया से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। हाथों को बार बार अच्छे से साबुन से धोएं।  अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।

बचने के उपाय

 कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए निम्न उपाए 
1. अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
2. खांसते या छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
3. जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
4. मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं।
5. जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *