ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा के मामले में दर्ज एफायर नंबर 345 में पंचकूला के सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मामले में आरोपी हनीप्रीत व अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। शुक्रवार को पंचकूला हिंसा मामले को लेकर कोर्ट में गवाहों की गवाही होनी थी।
लेकिन आज की सुनवाई के दौरान एक गवाह विनोद कुमार कोर्ट पहुंचा हालांकि उसकी गवाही आज दर्ज नहीं की गई। विनोद कुमार का साथी गवाह नारंग राम गवाही के लिए कोर्ट नहीं पहुंचा जिसके कारण विनोद कुमार के भी बयान दर्ज नहीं हुए। अब मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।

