ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में फैला पीलिया अब जानलेवा होता जा रहा है। यहां पीलिया के कारण एक विवाहिता की मौत हो गई। यहां दर्जन भर लोग दूषित पानी की वजह से पीलिया के ग्रस्त में आए हैं।
इलाका वासियों ने आरोप लगाया है कि, गैस पाइप लाइन डालते वक्त पेयजल लाइन टूट गई और जिसके कारण अब घरों में गंदा पानी आ रहा है। पीलिया के कारण हुई विवाहिता की मौत के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी लीपापोती करने में लगे हुए हैं। पीलिया से महिला की मौत होने की पुष्टि पीजीआई से रिपोर्ट आने के बाद करने की बात कही जा रही है।

