ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, प्रदेश में सरकार बने दो महीने से ज्यादा समय हो गया है। आमजन, गरीब किसान और कमजोर वर्ग के लिए यह सरकार कब काम शुरू करेगी यह समझ नहीं आ रहा है। बिना कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के चल रही गठबंधन सरकार दिशा और दशाहीन है।
दरअसल, हुड्ड खुबडू गांव स्थित समस्खा डेरा में आयोजित महंत आत्मा दास की रस्म सत्रहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को अपने महकमों को लेकर झगड़ने की बजाए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।
इस खींचतान पर उन्होंने पूछा कि सीआईडी को गृह मंत्रालय की आंख, कान और नाक बताने वाले विज, अब बिना सीआईडी के क्या करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग करी कि ऐसे विवादों का जल्द निपटारा कर, प्रदेश के विकास पर ध्यान दें।

