विजयवर्गीय का बड़ा बयान “खाने का अजीब तरीका” देख मजदूर को बताया बांग्लादेशी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ और देश में मचे घमासान के बीच बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अजीबोगरीब बयान दे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ और देश में मचे घमासान के बीच बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अजीबोगरीब बयान दे डाला है। विजयवर्गीय ने बांग्लादेशी नागरिकों पर बोलते हुए कहा कि, मेरे घर में काम कर रहे मजदूरों के पोहा खाने के स्टाइल से मैं समझ गया कि वह बांग्लादेशी मजदूर हैं।

बांग्लादेशी मजदूर पोहा खा रहे थे

बदादें कि, इंदौर में एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि, मेरे घर में एक कमरे के निर्माण कार्य़ के दौरान काम कर रहे कुछ मजदूरों के खाना खाने का स्टाइल मुझे अजीब सा लगा। उस समय सभी मजदूर पोहा खा रहे थे। जिसके बाद मैने उनके सुपरवाइजर से बात की और कहा क्या यहा मजदूर बांग्लादेशी हैं। और फिर उसके दो दिन बाद ये मजदूर काम पर आए ही नहीं। वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस मामले में मैंने फिलहाल पुलिस में शिकायत  दर्ज नहीं कराई है। लेकिन मैं आप सभी को आगाह करना चाहता हूं कि, यह सब देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं। घुसपैठिए देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं।

देश हित में है CAA

साथ ही नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बोलते बोलते हुए हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, कि, अफवाहों से गुमराह मत हो, CAA में देश का हित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *