ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज के बीच अब विवाद बढ़ता जा रहा है। सीआईडी को लेकर छिड़ा विवाद अब आपसी तल्खी पर आ गया है। मुख्यमंत्री ने शहरी निकाय के मेयरों और अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, लेकिन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज इस बैठक से नदारद रहे।
जिस वक्त मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर मेयरों और आयुक्तों की बैठक ली उस वक्त अनिल विज अपने आवास पर जनता की समस्या सुन रहे थे। अंबाला में ही अनिल विज डटे रहे और उनसे जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है।

