निर्भया की मां आशा से जयसिंह की बलात्कारियों को माफ करने की आस !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: निर्भया की मां आशा देवी से वकील इंदिरा जयसिंह ने अपील करते हुए कहा कि, वह उनकी बेटी के बलात्कारियों को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: निर्भया की मां आशा देवी से वकील इंदिरा जयसिंह ने अपील करते हुए कहा कि, वह उनकी बेटी के बलात्कारियों को माफ कर दे और फांसी को रोक दे, इस अपील में वकील जयसिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि, सोनिया गांधी ने भी  राजीव गांधी के हत्यारों को माफ कर दिया था। और ठीक ऐसा ही उदाहरण आसा देवी को पेश करना ताहिए बतादें कि, सोनिया गांधी ने अपने पति के हत्या के दोषी नलिनी की मौत की सजा माफ कर दी थी।

जयसिंह पर आशा देवी का हमला

इस दौरान वकील जयसिंह ने कहा कि वहा निर्भया की मां आसा देवी के दर्द और वेदना समझती हैं लेकिन वह मृत्युदंड के खिलाफ हैं तो दूसरी तरफ  निर्भया की मां आशा देवी ने भी  वकील की अपील पर कड़ी  प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, वकील जयसिंह उन्होें माफी के सजा देने वाली कौन होती हैं। जयसिंह  जैसे ही लोगों के कारण रेप पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिल पाता है।

जानिए कब होगी फांसी

बता दें कि, दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने आदेश देते हुए चारों दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। निर्भया के चोरों कातिलों को 1 फरवरी की सुबह 6 बजे फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा, साथ ही राष्ट्रपति ने भी उसकी दया याचिका खारिज कर दी है जिसके बाद इन दोषियों को 1 फरवरी को फांसी देने की नई तारीख मुकर्रर की गई है।

कब हुआ था निर्भया केस

6 दिसंबर,2012 को दिल्ली के मुनीरका में 6 लोगों ने चलती बस में निर्भया से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के वक्त पीड़िता का दोस्त भी बस में ही मौजूद था। इस दौरन दोषियों ने निर्भया के दोस्त के साथ भी मारपीट की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *