ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस आज पूरे देश में युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा। है। युवाओं में देश भक्ति, आपसी भाईचारे और अपनी महान् सांस्कृतिक विरासत को अक्ष्क्षुण रखने के भाव से युवा दिवस का आयोजन किया गया है।
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर हरियाणा में यूथ फॉर नेशन मैराथन का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सीएम मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ झज्जर पहुंचे। वहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने भी की यहां शिरकत की। दोनों मे यूथ फॉर नेशन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर मैराथॉन का शुभारंभ किया।

