प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम अपने तेवर,विभाग ने दी ये महत्वपूर्ण जानकारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में लगातार तीन दिनों तक हुई बूंदाबांदी के बाद अब पिछले तीन दिनों में लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में लगातार तीन दिनों तक हुई बूंदाबांदी के बाद अब पिछले तीन दिनों में लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 14 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होगा जो कि 16 जनवरी की रात तक रहेगा।

Weather

हरियाणा कृषि मौसम विभाग की तरफ से जारी मौसम बुलेटिन में 15 और 16 जनवरी को संभावित बूंदाबांदी के आसार बताए हैं। वहीं मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मकर संक्रांति पर मौसम में बदलाव संभव है। हालांकि इस मौसम बदलाव के बाद धुंध आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *