ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: घरौंदा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत तो तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसा नेशनल हाईवे 44 पर हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रक से पांच वाहन भिड़ गए। हादसा इतन भीषण था कि, टैंकर और ट्रक के बीच एक कार बूरी तरह से फंस गई। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग शिमला से दिल्ली की तरफ जा रहे थे और तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी थी।

