ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी JNU हिंसा के बाद JNU में दीपिका पादुकोण के जाने पर बीजेपी के नेता लगातार हमला बोल रहे है, वहीं अब मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने दीपिका पादुकोण को लेकर एक विवादित बयान दिया है।
दीपिका की पोर्न फिल्म स्टार से तुलना
दीपिका पादुकोण पर होशंगाबाद में बोलते हुए बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि,दीपिका अगर पोर्न फिल्म में अभिनय करती तो भी सरकार उसे भी टैक्स फ्री कर देती? वहीं गोपाल भार्गव के दिए बयान के बाद ,उनकी निंदा की जा रही है।
अपनी मानसिकता का परिचय दिया
वहीं अब गोपाल भार्गव के बयान के जवाब में खेल और उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि गोपाल भार्गव जी सीएलपी लीडर हैं। गोपाल भार्गव जी ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है, एक विपक्षी की सकारात्मक भूमिका निभाने का उन पर दायित्व है।
मध्य प्रदेश में ”छपाक” टैक्स फ्री
”छपाक” फिल्म की कहानी एक बच्ची पर तेजाब फेंकने से जुड़ी हुई है। आम लोगों में ”छपाक” फिल्म का पॉजिटिव रिएक्शन हो इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री किया है। उसके लिए बीजेपी की सोच जनता के सामने है।


