हरियाणा : बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं, जाने….

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विद्यालय बोर्ड की तरफ से डेटशीट जारी कर दी गई है। बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च और 10वीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विद्यालय बोर्ड की तरफ से डेटशीट जारी कर दी गई है। बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च और 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से शुरु होंगी। इस बार बोर्ड परीक्षा में करीब 7.33 लाख परीक्षार्थी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं देंगे।

पिछले साल करीब 71 हजार ने ये परीक्षाएं दी थीं। बच्चों की संख्या बढ़ने के साथ ही इस बार बोर्ड अधिकारियों को ज्यादा सेंटर बनाने होंगे। बोर्ड अधिकारी पिछली बार की तरह इस बार भी नकल रहित कराने के लिए विशेष उड़नदस्ते नियुक्त करने और नकल रोकने के लिए विशेष योजना बनाने में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *