आज सुबह 10 बजे JNU के छात्र निकालेंगे VC के खिलाफ मार्च, दिल्ली पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU कैंपस में हुई हिंसा पर अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। जिसको लेकर जेएनयू के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU कैंपस में हुई हिंसा पर अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। जिसको लेकर जेएनयू के स्टूडेंट और टीचर आज मानव संसाधन विकास मंत्रालय तक मार्च निकालेंगे और JNU के वाइस चांसल को हटाने की मांग करेंगे। मार्च के लिए आज सुबह 10 बजे JNU कैंपस के स्टूडेंट गंगा ढाबा पर जुटेंगे, जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।

इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय यानी एमएचआरडी में JNU कैंपस में हुई हिंसा को लेकर एक बैठक हुई इस बैठक में मंत्रालय के सचिव अमित खरे और उच्च शिक्षा मामलों के संयुक्त सचिव गिरीश होशुर भी मौजूद रहे। इस बैठक में कहा गया कि, हम सभी मिलकर JNU को सामान्य करने के लिए प्रयास करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *