ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में आग लग गई, इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई हैं। दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं, वह आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर
बतादें पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया एक बड़ा औद्योगिक इलाका है। इस इलाके में कई इंडस्ट्रियल यूनिट चलती हैं इस फैक्ट्री में प्रिंटिंग का काम होता था। गुरुवार सुबह अचानक लगी आग की सूचनी मिलते ही। दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची,वहीं बताया जा रहा है कि, आग में एक युवक फंस गया था, जिसे किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में युवक की मौत हो गई । आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है, फिलहाल पुलिस की टीम जांच कर रही हैं।
एक दमकलकर्मी की मौत हुई थी
इससे पहले दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी, आग बुझाने के दौरान 14 दमकल कर्मियों समेत 18 लोग घायल हो गए। साथ ही बचाव में एक दमकलकर्मी की मौत हो हुई थी ।


