ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में आज ट्रेड यूनियन कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हरियाणा में भी इसका मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। हरियाणा में परिवहन व्यवस्था को लेकर सरकार चुस्त हैं। ऐसे में बसों के पहिए थमें नहीं हैं। 
हरियाणा में लगभग सभी जगहों पर हड़ताल और चक्का जाम का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। हिसार में बसों का संचालन दूसरे विभागों के ड्राइवर कर रहे हैं। जींद, पलवल में हड़ताल के चलते बसें बन्द है। वहीं रोहतक, सोनीपत में सभी बसें शुरू हो गई है। वहीं दादरी, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, कुरुक्षेत्र, कैथल में भी कई बसें निकल रही है।
