ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टोहाना में हड़ताल का असर देखने को मिला है। यहां सुबह से कोई भी बस नहीं चली, बस स्टैंड पर बसें खड़ी रहीं और यात्रियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा है। हालांकि प्राइवेट और पंजाब रोडवेज की बसों के चलने के कारण यात्रियों ने इन बसों के सहारे अपनी यात्रा की, कर्मचारियों के इस चक्का जाम के कारण प्राइवेट बसों की चांदी हुई है, टोहाना डिपो पर रोडवेज का एक भी कर्मचारी आज ड्यूटी पर नहीं पहुंचा।
वहीं फतेहाबाद में भी रोडवेज की बसों ने आज रफ्तार नहीं पकड़ी, यहां हड़ताल के कारण बसों के पहिये थमे रहे। हालांकि सुबह 5 बजे के करीब कुछ लंबे रुटों के लिए बसें रवाना जरुर हुईं, लेकिन उसके बाद एक भी बस रुट के लिए नहीं निकली। रोडवेज बसों के नहीं चलने के कारण यात्रियों को कुछ परेशानियों का सामना जरुर करना पड़ा है, लेकिन प्राइवेट बसों के चलने के सभी यात्रियों ने उन्हीं में सफर किया।

