हरियाणा में बढ़ता जा रहा है बदमाशों का आतंक, खुद ही पढ़ लीजिए

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ पुलिस ने शहर में आतंक मचाने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने कई वारदातों का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ पुलिस ने शहर में आतंक मचाने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने कई वारदातों का खुलासा भी किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने लागातर 3 दिन में 4 वारदातों को अंजाम दिया।

आरोपियों से एक व्यापारी से 5 लाख की रंगदारी मांगने और एक व्यक्ति को गोली मारने की वारदात का भी खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि इनही आरोपियों ने नाहरा-नाहरी रोड पर साड़ी के दुकानदार से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी, और फिरौती नहीं देने पर दुकानदार को जान से मारने की भी धमकी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *