ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमेरिका ने ईरान के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को मारने के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन गई है | ईरान की कौम अमेरिका के खिलाफ जलूस और नारेबाजी कर बदले की मांग कर रही है | जनरल की मौत के बाद ईरान ने अमेरिका को बदला लेने की चेतावनी भी दी है | ईरान में एक ऐतिहासिक मस्जिद पर लाल झंडा फहराकर युद्ध का एलान कर दिया है | लाल झंडा बदले और खून का संकेत है |
तो वहीं दूसरी तरफ ट्रम्प ने भी ईरान को साफ़ तौर से कहा है कि अमेरिका के पास आधुनिक हथियार हैं जिन्हें ईरान झेल नहीं पाएगा | अगर ईरान ने हमला किया तो अमेरिका भीषण हमला करेगा | ईरान के 52 जगहों पर अमेरिका ने हमले की धमकी दी है |
आपको बता दे तनाव को बड़ते देख अमेरिका ने मध्य-पूर्व इलाके में 3000 सैनिकों को तैनात करने का फैसला किया है | यहां पहले से ही 14 हजार सैनिक तैनात थे | अमेरिका के लिए युद्ध आसान नहीं होगा क्यूंकि ईरान पहले की तुलना से काफी ज्यादा ताकतवर है | तो वही ईरान की सेना की बात की जाए तो लगभग 5 लाख 20 हजार सक्रिय सैनिक और ढाई लाख अन्य सैनिक शामिल है |
Watch Video


