ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी जेएनयू में रविवार रात को कुछ नकाबपोश हमलावरों ने यहां पर छात्रों और फैकल्टी मेंबर पर हमला कर दिया हमले में यूनिवर्सिटी के कई छात्र बुरी तरह घायल हो गए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।
19 छात्र अस्पताल में भर्ती
जानकरी देते हुए जेएनयू के घायल छात्र ने बताया कि ये सारा बवाल रजिस्ट्रेशन को लेकर हुआ था। वहीं 19 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान कई घायलों के सिर से खून बह रहा था।
पुलिस ने एक स्पेशल टीम गठित की
जेएनयू में हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए एक स्पेशल टीम गठित की है। ये जांच दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी सिंह यह जांच करेंगी। घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली कमिश्नर से पूरी जानकरी मांगी है।
प्रियंका गांधी ने की घायल छात्रों से मुलाकात
वहीं जेएनयू के घायल छात्रों से मुलाकात करने एम्स के ट्रॉमा सेंटर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया, जिसमें प्रियंका गांधी ने लिखा कि उनसे घायल छात्रों ने कहा कि,कैंपस के भीतर कुछ नकाबपोश हमलावरों छात्र घुसे और लाठी और अन्य हथियारों से हम पर हमला किया।
प्रियंका गांधी ने किया दूसरे ट्वीट
अपने दूसरे ट्वीट में प्रियंका गांधी ने कहा कि यह सरकार अपने ही बच्चों के खिलाफ हिंसक घटनाओं को अंजाम दिला रही है।




