टेलीविज़न रियलिटी शो बिग बॉस 13 में इस सुपर मॉडल हीरो ने मचाया बवाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: असीम रियाज इंडिया के हैंडसम लड़कों में से एक है | टेलीविज़न रियलिटी शो बिग बॉस 13 में इन दिनों सुर्खियां…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: असीम रियाज इंडिया के हैंडसम लड़कों में से एक है | टेलीविज़न रियलिटी शो बिग बॉस 13 में इन दिनों सुर्खियां बटौरने वाले आसिम रियाज जम्मू कश्मीर से है | आसिम रियाज बिग बॉस के घर में आने से पहले अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चाओं में रहे है | असीम को मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक है | वह लंबे समय से मुंबई में रह रहे है |‘बिग बॉस 13’में बवाल मचाने वाले आसिम रियाज इन दिनो चर्चा का विषय बने हुए हैं | हाल ही में आसिम को खतरों के खिलाड़ी शो का ऑफर भी मिल चूका है |

asim-riaz

असीम इंटरनेशनल शोज भी कर चुके हैं | उनकी लोकप्रियता भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी काफी है | वह अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देशो में भी मॉडलिंग कर चुके हैं | आसिम रियाज़ ने विदेशों में अपनी मॉडलिंग से भारत को रिप्रेजेंट किया है | अपने लुक्स और बॉडी की वजह से मशहूर हुए असीम रियाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है |

asim-riaz

उनका जन्म 13 जुलाई, 1993 को जम्मू में हुआ था | उन्होंने अपनी पढ़ाई ‘दिल्ली पब्लिक स्कूल जम्मू & कश्मीर से पूरी की है | वह इस्लाम धर्म से संबंध रखते है | आसिम ने जिम जाना कम उम्र में ही शुरू कर दिया था | अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद आसिम ने मॉडलिंग भी जम्मू में ही शुरू की | उन्होंने मॉडलिंग को लेकर काफी समय से तैयारी कर ली थी | रोजाना जिम और सही डाइट की वजह से असीम ने काफी जल्द खुदको मॉडलिंग के लिए तैयार कर लिया | जिसके बाद मॉडलिंग पर पूरी तरह ध्यान देने का फैसला लिया |

asim-riaz

आसिम शो में आने से पहले ज्यादा पॉपुलर नहीं थे | वह अपने फोटोज सोशल मीडिया में शेयर करते रहते है | जिसके बाद धीरे धीरे उनकी इंस्टाग्राम और फेसबुक में फैन फॉलोइंग बढ़ती चली गई | उन्हें इंस्टाग्राम पर 20 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं | रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में उनकी इंट्री होने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है |

asim-riaz

जम्मू कश्मीर में पले-बड़े गुस्सैल स्वभाव के आसिम रियाज की अपने पहले रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ के प्रेमियर वाले दिन ही कंटेस्टेंट ‘पारस छबरा’ के साथ जोरदार हाथापाई भी देखने मिल चुकी है | असीम और पारस दोनों ही अपने लुक्स और बॉडी को लेकर काफी फेमस है |

asim-riaz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *