ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ओवर लोड और अवैध माइनिंग को लेकर अब रादौर से कांग्रेसी विधायक बिशन लाल का बड़ा बयान सामने आया है। सैनी ने इसका अधिकारियों पर बड़े आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि, अधिकारियों की मिलीभगत से ही जिले में यह गोरखधंधा चल रहा है, जब गृह मंत्री के आते ही सब कुछ थम जाता है तो उनके जाने के बाद ऐसा क्या हो जाता है। इसके साथ ही विधायक अब अवैध खनन और ओवरलोड के मसले को विधानसभा सत्र में उठाने की भी बात कह रहे है।

