फिरौती के पूरे पैसे नहीं मिलने पर दोस्तों ने ही कर दी हत्या..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल पुलिस ने प्लाइवुड कारोबारी के बेटे का पहले अपहरण करने और फिर उसकी हत्या करने के मामले को सुलझा लिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल पुलिस ने प्लाइवुड कारोबारी के बेटे का पहले अपहरण करने और फिर उसकी हत्या करने के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी के बाकी दो साथी अभी फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक मृतक विश्व भारती उर्फ विशु की हत्या करने वाले तीनों आरोपी उसके दोस्त हैं, जिन्होंने पैसे के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने 29 दिसंबर को पहले तो विशु का अपहरण कर लिया और फिर उसे छोड़ने की ऐवज में उसके पिता से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी, विशु के पिता ने ढाई लाख रुपए दे दिए थे, लेकिन पूरे 5 लाख रुपए नहीं मिलने पर आरोपियों ने विशु की हत्या करके शव को पटियाला के पातडां से गुजरती नहर के किनारे फेंक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *