ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरान में बवाल मच गया है। यहां तक की लोग अमेरिका से बदला लेने की धमकियां दे रहे हैं। वहीं ईरान में एक और हमला हुआ है। इस हमले में शनिवार सुबह इराक के हश्द अल शाबी पार्लियामेंट्री फोर्स के कमांडर को निशाना बनाया। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ये हमला राजधानी बगदाद के उत्तरी हिस्से में किया।
Reports of an airstrike targeted a vehicle carrying important Iraqi (Hashd al-Shaabi) figures near Taji northern Baghdad.#Iraq pic.twitter.com/zjOD0zmt7k
— Baxtiyar Goran ☀️ (@BaxtiyarGoran) January 3, 2020
हालांकि बाद में अमेरिका ने हमलों से इनकार कर दिया। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, ये हमला एक काफिले पर किया गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोग ईरान समर्थक मिलिशिया हश्द अल-शाबी के बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये हमला ऐसे वक्त हुआ, जब कासिम सुलेमानी के शव के साथ एक जुलूस निकलने वाला था।
