ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों की पेट्रॉलिंग टीम पर ग्रेनेड से हमला किया गया है, बताया जा रहा है कि, ये हमला उस वक्त किया गया जब सुरक्षाबल पेट्रॉलिंग कर रहे थे इस हमले में एक स्थानीय नागरिक के मामूली रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है।
अपने साथी की गिरफ्तारी से बौखलाए आतंकी
बतादें हाली में जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुल्लन गांदरबल में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी निसार डार को गिरफ्तार किया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी भागने में कामयाब रहा। जिसके बाद आतंकवादी बौखला गए और सुरक्षाबलों की पेट्रॉलिंग टीम पर ग्रेनेड से हमला कर दिया।
कल हुआ था माइन ब्लास्ट
दऱअसल ये हमला आतंकियों ने श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके के कवदरा इलाके में किया है, बता दें कि घाटी का माहौल खराब करने के लिए पाकिस्तान और आतंकी संगठन लगातार नापाक कोशिशें में लगे हैं। आतंकी संगठन ने इससे पहले शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में माइन ब्लास्ट किया था। इस धमाके में सेना के लेफ्टिनेंट समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे।


